उप्र में शीतलहर, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही शीतलहर का असर है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर का असर और बढ़ने तथा तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धुंध का असर रहेगा और हल्की धूप निकलेगी। सर्द हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।

गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने के असार हैं और ठंड में भी इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापतान 4़1 डिग्री, कानपुर का 5.3 डिग्री, गोरखपुर का 6.2 डिग्री, झांसी का 5.0 डिग्री और इलाहाबाद का 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493