लंदन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फोक्सवैगन द्वारा अमेरिकी प्रदूषण नियामक को धोखा देने की बात इस सप्ताह के शुरू में स्वीकार करने के बाद ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ को इस बारे में जांच शुरू करने के लिए कहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूरोपीय आयोग को लिखे गए एक पत्र में परिवहन मंत्री पैट्रिक मैकलॉघलिन ने कहा, “अधिकारी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समुचित कदम उठाएं।”
उन्होंने यूरोपीय आयोग से तत्काल जांच शुरू करने के लिए आग्रह किया। समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ के मुताबिक मैकलॉघलिन ने कहा, “हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और यूरोपीय संघ के स्तर पर कार्रवाई चाह रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “आम लोगों का विश्वास महत्वपूर्ण है।”
आयोग ने कहा कि वह फोक्सवैगन तथा देश की अन्य वाहन निर्माता कंपनियों पर जर्मन सरकार की जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहा है। आयोग ने कहा कि अगले साल के शुरू में ईयू उत्सर्जन जांच प्रणाली में सुधार किया जाएगा।
कथित तौर पर फोक्सवैगन ने अमेरिका में गत सात साल से उत्सर्जन जांच प्रणाली को धोखा दिया और कार से निकलने वाले प्रदूषण स्तर को वास्तविकता से कम कर दिखाया।
dharmpath.com dharmpath