तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को कहा कि बुजुर्ग नन की हत्या में एक संदिग्ध को उत्तराखंड के हरिद्वार में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि केरल पुलिस की एक टीम हरिद्वार के लिए निकल चुकी है।
सेवानिवृत्त नर्स सिस्टर आमला (69) 17 सितंबर को कोट्टयम के पास पाला में कॉन्वेंट के अपने कमरे में खून से लथपथ मृत पाई गईं थी।
उल्लेखनीय है इक उनके कमरे से एक लकड़ी का गट्टा भी बरामद किया गया, जिसके अनुसार पुलिस को शक है कि इसी से ही नन के सर पर हमला किया गया था।
पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए आठ टीमें बनाई। इस सप्ताह उन्होंने 38 वर्षीय सतीश बाबू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सतीश के तीन करीबी साथियों से पूछताछ की और सतीश द्वारा उसके भाई को संदेश भेजे जाने के बाज पुलिस को पता लगा कि वह हरिद्वार में एक आश्रम में है।
केरल पुलिस ने इसके बाद हरिद्वार में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath