मोदी, सीईओ की ‘डिनर मीटिंग’ में विकास खन्ना के व्यंजन (पुन: प्रेषित)

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात शेफ विकास खन्ना के निर्देशन में गुरुवार को अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की डिनर मीटिंग के दौरान उत्कृष्ट, स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन परोसा जाएगा। डिनर टेबल पर बैठने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की कंपनियों का कुल बाजार मूल्य करीब 40 खरब डॉलर है।

अमृतसर में जन्मे शेफ इस भोज के लिए छह-सात कोर्स वाले भोजन परोसेंगे, जिसमें देश के 30 से अधिक उत्सवों के दौरान बनाए जाने वाले व्यंजन शामिल होंगे। इससे नए और समृद्ध भारत की उत्कृष्ट खान-पान परंपरा की झलक मिलेगी।

शेफ ने भारतीय समुदायों के लिए उत्सवों के दौरान तैयार किए जाने वाले लजीज व्यंजनों पर एक पुस्तक ‘उत्सव – ए कलनरी एपिक ऑफ इंडियन फेस्टिवल्स’ भी लिखी है, जिसका उन्होंने कांस में विमोचन किया था।

खन्ना से हालांकि संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन उनकी प्रतिनिधि दीपिका बंसल ने कहा, “उन्हें गौरव महसूस हो रहा है कि उन्हें यह अवसर मिला है।”

खन्ना द्वारा तैयार किए जाने वाले लजीज व्यंजनों में पोहा, खांडवी, मोदक, ठंडई, खजूर और डेजर्ट भी शामिल होंगे, जो उत्कृष्ट स्तर के होंगे।

डिनर मीटिंग न्यूयार्क के पांच सितारा होटल वाल्डोर्फ एस्टोरिया में होगी। मोदी के साथ भोज पर होने वाली इस चर्चा में लॉकहीड मार्टिन की अध्यक्ष मैरिलिन ए. ह्यूसन, फोर्ड मोटर के अध्यक्ष मार्क फील्ड्स, पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूयी और जॉन्सन एंड जॉन्सन के अध्यक्ष जॉर्ज मेसक्वि टा जैसे दिग्गज वैश्विक हस्ती शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493