शाहरुख ने की ‘कॉमेडी किंग’ कपिल की तारीफ

हैदराबाद, 24 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता व हास्य कलाकार कपिल की फिल्म की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी दिया।

शाहरुख की फिल्म ‘दिलवाले’ की टीम के लिए बुधवार को कपिल की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

शाहरुख खान ने जिस तरह छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में कदम रखा था, उसी तरह कपिल ने भी अपनी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।

शाहरुख ने कपिल की फिल्म देखने के बाद बुधवार को ट्वीट किया, “दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद ‘दिलवाले’ की टीम और कपिल के साथ फिल्म देखकर काफी मजा आया।”

शाहरुख ने आगे लिखा, “‘किस किस को प्यार करूं’ देखकर काफी मजा आया। काफी हास्यप्रद थी। मुझे इतना हंसाने के लिए धन्यवाद।”

कपिल की फिल्म की खास स्क्रीनिंग में रोहित शेट्टी, शाहरुख, वरुण धवन और कृति सेनन सहित ‘दिलवाले’ की पूरी टीम शामिल रही।

फिल्म देखने के बाद वरुण और कृति सेनन ने भी कपिल को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया।

कपिल ने भी ट्वीट किया, “पता नहीं क्या कहूं, क्योंकि कुछ भावनाएं दर्शाई नहीं जा सकती। आप सबको हर चीज के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493