ब्रिटेन, भारत के साथ संबंध मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की कि उनका देश यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के बाद भी भारत के साथ अपने संबंधों को तवज्जो देगा और इसे मजबूत बनाने की कोशिश करेगा।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मे ने ये बातें मोदी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारियां संभालने पर बधाई देने के लिए किए गए फोन कॉल के दौरान कही।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने, “मोदी ने पिछले साल नवंबर में अपने ब्रिटेन दौरे को याद करते हुए भविष्य में दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताई।”

मोदी ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर ब्रिटेन द्वारा भारत के निरंतर समर्थन को भी सराहा।

मे ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में डेविड कैमरन का स्थान लिया है, जिन्होंने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने को लेकर कराए गए जनमत संग्रह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके नतीजे ब्रेक्सिट के पक्ष में थे।

स्वरूप के अनुसार, “मे, मोदी के साथ मिलकर मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के विकास और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने को उत्सुक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493