ब्रिटेन में लाइव प्रस्तुति देंगे ए.आर. रहमान

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान आगामी सितंबर में ब्रिटेन में लाइव प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत और आधुनिक संगीत का तालमेल होगा।

फेसबुक की एक आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, ‘ए.आर. रहमान यूके इंटीमेट टूर’ 22 सितंबर को लंदन के एसएसई एरीना वेम्बले से शुरू होगा। वह लीड्स में पहली बार 29 सितंबर को और मैनचेस्टर में 30 सितंबर को प्रस्तुति देंगे।

रहमान ने रविवार को अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, “पिछले साल अमेरिका में सफल इंटीमेट दौरे के बाद हम इसे ब्रिटेन में लाना चाहते थे। इस शो में सभी प्रकार के गीत होंगे, जिनमें कुछ हिंदी में और कुछ पंजाबी में होंगे।”

रहमान ने लिखा, “‘इंटीमेट टूर’ में संगीत और आत्मीयता के साथ ही आपको आमने सामने देखने का मौका मिलेगा। मैं आपसे जल्द ही मिलने को लेकर उत्सुक हूं।”

कार्यक्रम के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493