चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अपने करियर में 200 तमिल फिल्में कर चुके दिग्गज अभिनेता दिल्ली गणेश फिल्मकार मणि रत्नम की फिल्म ‘काटरु वेलियिदाई’ के कलाकारों के साथ जुड़ गए हैं।
फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “गणेश ने ऊटी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जहां निर्माताओं ने फिल्म के कुछ शुरुआती दृश्यों की शूटिंग की थी।”
सूत्र ने बताया कि पहले फिल्म के पहले चरण की शूटिंग कश्मीर में करने की योजना थी। लेकिन इसके बजाय ऊटी को चुना गया।
उन्होंने बताया कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग बाद में होगी।
‘काटरु वेलियिदाई’ में कार्थी और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, वे अभी शूटिंग में शामिल नहीं हुए हैं।
सूत्र ने बताया, “वे जल्द ही अन्य कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कार्थी अभी अपनी फिल्म ‘काशमोरा’ की शूटिंग को पूरा करने में व्यस्त हैं और वह इस माह से टीम से जुड़ जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath