शेखर गायन रियलिटी शो को लेकर उत्साहित

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। शेखर रवजियानी आगामी सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में निर्णायक के रूप दिखाई देंगे। गायक-संगीतकार ने कहा कि वह शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं और वह इसमें उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो में शेखर, नीति मोहन और शान के साथ शो के निर्णायक मंडक के सदस्य के रूप में दिखाई देंगे।

रवजियानी ने एक बयान में कहा, “मैं कई संगीत रियलिटी शो का निर्णायक रहा हूं, लेकिन ‘द वॉयस इंडिया’ अद्भुत है। मैं व्यक्तिगत रूप से ‘वॉयस इंडिया’ के पहले सीजन का फैन रहा और मैं ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं इसकी शूटिंग करने और इसमें उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देखने को लेकर उत्साहित हूं।”

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल पर 23 जुलाई से एंड टीवी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493