लंदन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दक्षिणी तट पर एक संदिग्ध रसायन के रिसाव के बाद 233 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
लंदन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दक्षिणी तट पर एक संदिग्ध रसायन के रिसाव के बाद 233 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईस्ट ससेक्स प्रशासन ने रविवार रात को इस खबर की पुष्टि की है कि ब्रिटिश आपात सेवाओं ने ससेक्स में समुद्र तट खाली कराया।
बर्लिन गैप के समुद्र तट पर रविवार सुबह लगभग 50 लोगों ने धुंध जैसा दिखाई देने के बाद आंखों में चुभन होने और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने की शिकायत की।
पुलिस ने कहा कि अजीब सा धुआं निकल रहा था, जिससे ईस्ट ससेक्स तट रेखा पर प्रभाव पड़ा।
आपात सेवाकर्मियों ने लोगों को ईस्ट ससेक्स के समुद्र तटों से दूर रहने और खिड़की बंद रखने की चेतावनी दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में 50 लोगों को आंखों में जलन होने और घुटन होने की बात सामने आई है।
dharmpath.com dharmpath