‘ब्रिट’ अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देंगे बीबर, कोल्ड प्ले

लंदन, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर और रॉक बैंड कोल्ड प्ले आगामी 24 फरवरी को होने वाले ‘ब्रिट’ पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे।

वेब साइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, ब्रिट्स के अध्यक्ष मैक्स लॉसदा ने कहा, “ब्रिट्स दुनिया के दो सबसे बड़े दिग्गजों को आमंत्रित करने को लेकर उत्साहित हैं। संगीत की दुनिया के सबसे सफलतम बैंड्स में से एक कोल्ड प्ले और पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर जो अपनी पहली ब्रिट्स प्रस्तुति के लिए लंदन आएंगे।”

लौसदा ने कहा, “अगले वर्ष का पुरस्कार समारोह ब्रिटिश और अंतर्राष्ट्रीय संगीत की दुनिया में एक शानदार रात होने जा रहा है।”

बीबर और कोल्डप्ले फिल्हाल अपने नए अल्बमों का प्रचार कर रहे हैं।

ब्रिट्स के अतिरिक्त कोल्ड प्ले 2016 सुपर बॉल में भी अपनी प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493