रियो डी जेनेरियो, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी जो, चीन के फुटबाल क्लब जिआंगसु सुननिंग के साथ जुड़ गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जो ने अपने साथी खिलाड़ियों एलेक्स टेइक्सेइरा और रामिरेस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चीन सुपर लीग के क्लब के साथ हाथ मिला लिया है।
शुक्रवार को जो और एलेक्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह जिआंगसु की जर्सी पहने दिख रहे हैं।
जो ने ब्राजील के लिए 20 मैच खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath