मोदी ने भूटान के शाही दंपति को बच्चे के जन्म की बधाई दी

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भूटान के शाही दंपति को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “भूटान के महामहिम नरेश और महारानी को उनकी पहली संतान ‘द ग्यालसे’ के जन्म की बधाई।”

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महारानी जेटसुन पेमा के आंगन में शुक्रवार को उनके पहले बच्चे की किलकारियां गूंजीं। महारानी के फेसबुक पेज पर शनिवार को इसकी घोषणा की गई।

फेसबुक पोस्ट में महारानी ने लिखा, “यह घोषणा करते हुए हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है कि पांच फरवरी, 2016 को ‘हिज रॉयल हाइनेस द ग्यालसे’ जन्मे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493