ब्रेन-डेड व्यक्ति ने 4 लोगों को दी जिंदगी

पुणे, 8 जून (आईएएनएस)। पुणे में ब्रेन-डेड घोषित एक व्यक्ति ने चार लोगों को नए जीवन का तोहफा दिया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ब्रेन-डेड घोषित व्यक्ति के परिवार ने उसके जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के जरूरतमंद मरीजों को उसके अंग दान किए हैं।

32 वर्षीय वेल्डर को कुछ दिनों पहले स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे केईएम अस्पताल ले जाया गया था।

शुक्रवार को उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और आखिरकार उसका इलाज कर रही मेडिकल टीम ने उसे ‘ब्रेन-डेड’ घोषित कर दिया।

व्यक्ति के जन्मदिन पर अपने पति को इस हालत में देखकर उनकी पत्नी रो पड़ी। हालांकि, उन्होंने शव को दान के लिए सहमति व्यक्त की और दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने के बाद अस्पताल को व्यक्ति के दिल, जिगर और दोनों गुर्दे को निकालने की अनुमति दे दी।

व्यक्ति की युवा पत्नी गर्भवती है और उनका छह साल का एक बेटा भी है। महिला के इस कदम से उन लोगों को नया जीवन मिला है, जो अपने जीवन को बचाने के लिए अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493