ब्रेस्ट इम्प्लांट की बात महज अफवाह : कायली

लॉस एंजेलिस, 15 सितंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने स्तनों का उभार बढ़ाने के लिए इम्पांट का सहारा लिया है।

एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, कायली ने एक वीडियो में कहा है कि वह अपने स्तनों को सुडौल रूप में पेश करने के लिए केवल पैड वाली चोली का इस्तेमाल करती हैं। ‘कायली कम्स क्लीन : दे आर रियल’ शीर्षक वाला यह वीडियो सिर्फ कायली की वेवसाइट के सब्स्क्राइबरों को उपलब्ध है।

कायली ने वीडियो में कहा है, “मैंने इसे ढेर सारे लोगों के साथ साझा नहीं किया है, लेकिन हर कोई सोचता है कि मैंने हाल ही में कृत्रिम रूप से वक्षों का उभार बढ़वाया है, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया है।”

उन्होंने कहा है, “मैं सिर्फ विक्टोरियाज सेक्रेट द्वारा तैयार बॉम्बशेल का इस्तेमाल करती हूं। यह जिंदगी बदल देने वाली चीज है।”

कायली ने कहा है, “वाकई, इस चोली के इस्तेमाल से वक्ष 10 गुना अधिक उभार वाला दिखता है।” उन्होंने इस चोली के साथ अपने चलचित्र वीडियो में शामिल किए हैं।

कायली ने कहा है, “यह सब पैडिंग का कमाल है। मैं समझती हूं कि इससे आपका वक्ष काफी बड़ा और आकर्षक दिखता है। मैंने यही किया है। ब्रेस्ट इम्प्लांट नहीं कराया है। कोई सर्जरी नहीं। यह चकित करने वाला है। इसलिए यदि आप भी ऐसा दिखना चाहती हैं, तो ये मेरा सीक्रेट आपके लिए पेश है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493