ब्रैट पिट फिल्म का प्रचार करने भारत पहुंचे

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में लोकप्रिय हॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में शुमार ब्रैड पिट बुधवार की सुबह अचानक अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में भारत पहुंचे।

ब्रैड पिट की आगामी फिल्म ‘वॉर मशीन’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

भारत दौरे पर ब्रैड पिट बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान से बातचीत करेंगे।

ब्रैड पिट ने पत्रकारों के कैमरों और हो-हल्ले से बचने के लिए अपने भारत दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा। यहां तक कि सोशल मीडिया पर ब्रैड पिट के भारत दौरे की कोई चर्चा नहीं रही।

टोक्यो में मंगलवार को अपनी फिल्म का प्रीमियर कर ब्रैड पिट ने अचानक भारत आने का फैसला किया और चुनिंदा पत्रकारों को ही संवाददाता सम्मेलन के लिए बुलाया गया।

संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से पहले ब्रैड पिट ने पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल के किनारे तस्वीरें खिंचवाईं।

ब्रैड पिट दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले वह 2006 में अपनी तत्कालीन महिला मित्र एंजेलीना जॉली के साथ ‘अ माइटी हर्ट’ फिल्म के सिलसिले में भारत आए थे।

ब्रैड पिट बुधवार की शाम में शाहरुख से मुलाकात करेंगे। हालांकि ब्रैड पिट का भारत दौरा इस बार काफी छोटा रहेगा और वह गुरुवार की सुबह लौट जाएंगे।

ब्रैड पिट का आगामी फिल्म ‘वॉर मशीन’ युद्ध पर व्यंग्य करती है, जिसमें वह अमेरिकी सैन्य अधिकारी ग्लैन मैकमहोन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493