भोपाल, 24 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने उत्तरकाशी में बस हादसे में इंदौर के तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
राज्यपाल कोहली ने बुधवार को दुर्घटना में मृत तीर्थ यात्रियों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने को कहा है।
ज्ञात हो कि इंदौर के बेटमा और आसपास के क्षेत्र के 57 श्रद्घालु चारों धाम की यात्रा पर 12 मई को दो बसों से निकले थे। मंगलवार की शाम को गंगोत्री धाम से लौटते वक्त एक बस उत्तरकाशी से लगभग 25 किलोमीटर दूर गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी क्षेत्र में भागीरथी नदी के किनारे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 श्रद्घालुओं की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath