ब्रैड पिट ने जेनिफर एनिस्टन से मांगी माफी

लॉस एंजिलस, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रैड पिट ने अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन से ‘अनुपस्थित पति’ कहलाने और एंजेलिना जोली की खातिर उन्हें छोड़ने को लेकर कथित तौर पर माफी मांगी है।

जोली ने पिछले सितंबर में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। हॉलीवुड के इन दोनों बड़े सितारों ने दो साल पहले ही शादी की है और दोनों साल 2004 से रिश्ते में थे। इन दोनों के 6 बच्चे हैं।

मिरर डॉट को डॉट यूके ने टच पत्रिका में छपी की खबर का हवाला देते हुए लिखा है कि पिट कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि वह जेनिफर तक पहुंचकर उनसे माफी मांग सकें।

एक सूत्र ने बताया कि वह अपने द्वारा किए गए उन सभी कार्यो के लिए माफी मांगना चाहते हैं, जो उन्हें करने चाहिए थे और जो उन्होंने वास्तव में किए हैं। यह बातचीत ब्रैड और जेन के बीच हुई अब तक की सबसे विस्तृत बातचीत है।

सूत्र के मुताबिक, जब पिट ने माफी मांगी, तब पिछले सभी दर्द फिर बाहर आ गए।

“जेन अपनी भावनाओं पर काबू रखे हुए थीं। कई सालों से दबाकर रखी पिछली सभी दर्द भरी यादें बाहर आ गईं, और वह फूटकर रोने लगीं।”

मिरर डॉट को डॉट यूके की खबरों के मुताबिक, पिट ने माना है कि वह कभी भी एक अच्छे साथी नहीं बन सके।

“उन्होंने जेन से अनुपस्थित पति बनने के साथ शराबी और उनका वक्त खराब करने के लिए माफी मांगी है।”

जेनिफर ने अब अभिनेता जस्टिन थेरॉक्स से शादी कर ली है, उन्होंने पिट की माफी को स्वीकार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493