ज्यूरिख, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल विश्व नियामक संस्था फीफा में व्यापत व्यापक भ्रष्टाचार के चलते दो माह के लिए निलंबित किए गए अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर के प्रतिबंध को बढ़ाकर 1600,000 स्वीस फ्रैंक के जुर्माने के साथ दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया जा सकता है या अजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार फीफा की एथिक्स कमिटी द्वारा लीक हुए तथ्यों के मामले पर ब्लाटर ने कमिटी की आलोचना की है और कहा है कि इस तरह की घटना पर कमिटी के नियमों के अनुसार संबंधित सदस्य के निलंबन का प्रस्ताव है।
अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में ब्लाटर ने कहा कि उन्होंने कभी भी कुछ भी गलत नहीं किया।
एथिक्स कमिटी की मंशा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता की यह सब प्लाटिनी को अगले फीफा अध्यक्ष बनने से रोकने के लिए है या सिर्फ उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए।
प्लाटिनी के बार में उन्होंने कहा कि वह एक ईमानदार इंसान हैं।
फीफा के अगले अध्यक्ष का चुनाव 26 फरवरी को ज्यूरिख में होना है।
dharmpath.com dharmpath