ब्लैकबक ने ईवेबिल डॉट कॉम लांच किया

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस ब्लैकबक (जिंका लॉजिस्टिक्स) ने ई-वे बिल शासन में लॉजिस्टिक्स उद्योग के बाधारहित संचालन के लिए एक नया पोर्टल – ईवेबिल डॉट कॉम लांच किया है। इस पोर्टल पर माल भेजनेवाला, माल पानेवाला और ट्रांसपोर्टर ई-वे बिल निकाल सकते हैं, जिसकी शुरुआत 1 फरवरी से हो रही है।

कंपनी ने गुरुवार को कहा कि यूजर्स आज से इस पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ई-वेबिल निकालने की पूरी प्रक्रिया में कंपनी सहयोग प्रदान करेगी।

सरकार ने ई-बिल को अनिवार्य बनाने की तैयारी की है, जिसे देखते हुए ब्लैकबग ने इससे संबंधी सभी जरूरतों का एक जगह पर समाधान मुहैया कराने के लिए ईवेबिल.डॉट कॉम की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर शुरुआती ग्राहकी मुफ्त दी जा रही है।

ब्लैकबग के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश याबाजी ने बताया, “जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) शासन के तहत एक देश, एक कर और एक बाजार के लक्ष्य को प्राप्त करने में ई-वे बिल एक मजबूत साधन है। हरेक शिपमेंट को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी, जिसे ऑनलाइन जेनरेट किया जा सकता है। इससे सरकार को कर चोरी रोकने तथा कर दाताओं और ट्रक चालकों के समय को बचाने में मदद मिलेगी। इससे चेकपोस्ट पर कम समय लगेगा तथा यह उद्योग को और अधिक संगठित करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493