पूर्व भाजपा सांसद नाना पटोले की कांग्रेस में वापसी

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व भाजपा सांसद नाना एफ. पटोले ने भंडारा-गोंडिया से लोकसभा की सदस्यता छोड़ने के एक महीने बाद गुरुवार को घर वापसी करते हुए दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल व अन्य नेताओं की उपस्थिति में पटोले का पार्टी में स्वागत किया।

पटोले ने कहा कि वह बतौत कांग्रेस उम्मीदवार अगले लोकसभा चुनाव में उसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पटोले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को शिकस्त दी थी।

भाजपा में रहने के दौरान पटोले ने किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भाजपा की आलोचना की थी और कहा था कि यह सभी चुनाव से पहले किए गए वादों से पलट गए हैं।

गुजरात विधानसभा की पूर्व संध्या पर आठ दिसंबर को उन्होंने भाजपा और संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह पिछले एक महीने से अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिल रहे थे। गुरुवार को वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

किसान परिवार में पैदा हुए पटोले (54) कांग्रेस के टिकट पर 1999 से लगातार तीन बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2014 में अचानक उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी और उसके टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493