ब्लैकस्टोन करेगी एमफेसिस का अधिग्रहण

बेंगलुरू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक निजी इक्विटी कोष ब्लैकस्टोन ने सोमवार को कहा कि उसने सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एमफेसिस में 60.5 फीसदी बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए उसके साथ एक समझौता किया है। यह सौदा 5,466 करोड़ रुपये से 7,071 करोड़ रुपये (82.5 करोड़ डॉलर से 1.1 अरब डॉलर) के बीच हुआ है।

ब्लैकस्टोन ने एक बयान में कहा, “देश की अधिग्रहण संहिता के मुताबिक इस सौदे के बाद कंपनी की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अनिवार्य तौर पर एक ऑपेन ऑफर लाना होगा और अधिग्रहण करने वाली कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजार में सार्वजनिक सूचना दे दी है।”

बयान में कहा गया है कि यह हिस्सेदारी ह्यूलेट पैकार्ड से खरीदी जा रही है, जिसकी एमफेसिस में 60.5 फीसदी हिस्सेदारी है। बयान के मुताबिक, “ब्लैकस्टोन प्रत्येक शेयर के लिए 430 रुपये भुगतान करेगी।”

एमफेसिस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई में सूचीबद्ध है।

जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड इस सौदे का लीड मैनेजर है।

ह्यूलेट पैकार्ड ने कहा कि एमफेसिस में हालांकि वह अपनी हिस्सेदारी बेच रही है, लेकिन उसका एमफेसिस से कारोबारी रिश्ता खत्म नहीं होगा।

ह्यूलेट पैकार्ड इस सौदे के बाद एमफेसिस के साथ अपने सेवा समझौते का अगले पांच साल के लिए नवीनीकरण भी करना चाह रही है और समझौते का नवीनीकरण 2016 वित्तवर्ष की दूसरी छमाही में हो जाने का अनुमान है।

31 दिसंबर, 2015 तक की स्थिति के मुताबिक एमफेसिस की सालाना आय 5,999.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि शुद्ध लाभ 692.3 करोड़ रुपये रहा है।

बयान के मुताबिक, 16 देशों में इस कंपनी के करीब 24 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493