ब्वॉय जॉर्ज के पड़ोसी बने गायक स्मिथ

लंदन, 31 मई (आईएएनएस)। गायक सैम स्मिथ अब यहां हैंस्टीड के एक शानदार इलाके में गायक ब्वॉय जार्ज के पड़ोस में घर खरीद लिया है।

स्मिथ ने कुछ समय पहले अपने गले की सर्जरी करवाई थी। वह अब आराम कर रहे हैं। 53 वर्षीय जॉर्ज का कहना है कि इतनी प्रतिभावान हस्ती के पड़ोस में रहने से वह रोमांचित हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जॉर्ज ने ‘द सन’ समाचार पत्र को बताया, “स्मिथ ने हैंस्टीड में मेरे घर की बगल में घर खरीदा है। मैंने उन्हें दूसरे दिन वहां देखा। वह अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे मिला।”

स्मिथ सिर्फ नया घर खरीदने की खुशी नहीं मना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वह उपलब्धि हासिल की है, जो पहले सिर्फ अंग्रेजी रॉक बैंड ‘द बीटल्स’ ने हासिल की थी। स्मिथ ब्रिटिश एलबम चार्ट में लगभग एक साल तक शीर्ष पांच में बने रहे हैं। अकेले ब्रिटेन में उनके एलबम की लगभग 10 लाख प्रतियां बिकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493