भगवान ने चाहा तो मैं और कपिल साथ काम करेंगे : सुनील

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो वह एक बार फिर से कपिल शर्मा के साथ काम करेंगे। सुनील का यह बयान कपिल के साथ बीते दिनों की जुबानी जंग के बाद आया है।

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की मशहूर जोड़ी एक विमान में विवाद के बाद से अलग हो गई। इसके बाद से दोनों कभी साथ आएंगे या नहीं, इसको लेकर कई बातें कही जाती रहीं हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौके पर जियो कंपनी की कॉमेडी और क्रिकेट के मिश्रण पर आधारित वेबसीरीज ‘जियो धन धना धन लाइव’ के प्रीव्यू के मौके पर सुनील ने मीडिया को बताया, “जब भी मैंने उनके साथ काम किया, मेरा वास्तव में बहुत सुखद अनुभव रहा। कपिल एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और वह अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसाते हैं। मैं भगवान से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना करूंगा और मेरी कामना है कि वह अपना काम जारी रखें। अगर भगवान चाहेगा तो हम बेशक साथ काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493