एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया ने बताया, “शनिवार को पूरे देश में भगिनी निवेदिता की जयंती के अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने समाज की कुंठित मानसिकता को दूर करते हुए छात्राओं में अपने अधिकारों के प्रति लड़ने की क्षमता और संघर्ष की प्रेरणा उत्पन्न करने के लिए दौड़ के माध्यम से किया है। अब छात्राएं भी बिना भय के अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने में संकोच नहीं करेंगी।”
भाजपा के क्षेत्र संगठन मंत्री बृज बहादुर ने कहा, “भारत की 60 प्रतिशत आबादी युवा है। उसमें 30 प्रतिशत संख्या बहनों की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बहनों ने भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का काम किया है। पहले एबीवीपी में बहनों की संख्या काफी कम होती थी, आज यहां पर हजारों की संख्या में उपस्थित बहनों ने समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का काम किया है।”
दौड़ में प्रथम स्थान वंदना, द्वितीय स्थान शबरीन और तृतीय स्थान उमा के साथ-साथ 50 छात्राओं को शील्ड और 1,200 छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
dharmpath.com dharmpath