नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में बुधवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने लंदन में नीरव मोदी को गिरफ्तार किया। इससे सात दिन पहले लंदन वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।
मोदी 2018 में घोटाले के सामने आने से कुछ महीने पहले ही भारत से फरार हो गया था।
dharmpath.com dharmpath