भद्दे पोस्ट को नजरअंदाज कर देती हैं डेबोरा ली

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन की पत्नी डेबोरा ली फर्नेस ने कभी भी गूगल पर अपने बारे में सर्च नहीं किया है, क्योंकि अगर लोग उनके बारे में भद्दी बातें कहते हैं तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी खुद के बारे में गूगल किया है तो डेबोरा ने स्टेलर मैगजीन को बताया, “कभी नहीं। क्योंकि इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। अगर डी मोइन (आयोवा) में बैठा कोई शख्स किसी के बारे में भद्दी बातें कहने वाला है, जिसे वह जानती तक नहीं, तो यह उसकी समस्या है।”

फिल्म ‘लेजेंड ऑफ द गार्जियंस’ की अभिनेत्री ने लैंगिक समानता के बारे में भी बात की और कहा कि दुनिया खासकर फिल्म उद्योग वास्तविक समानता प्राप्त करने के पथ पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493