लोकसभा चुनाव के लिए द्रमुक का वीसीके व भाकपा से समझौता (लीड-1)

चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) व विदुथलाई चिरुथाइगल कांची (वीसीके) के साथ लोकसभा चुनाव के लिए समझौता किया।

तीनों पार्टियों के बीच हुए समझौता हस्ताक्षर के अनुसार, भाकपा व वीसीके को दो-दो सीटें मिली हैं।

मीडिया से बातचीत में वीसीके नेता तिरुमावल्वन ने कहा कि दो निर्वाचन क्षेत्रों का फैसला बाद में किया जाएगा।

तिरुमावल्वन के अनुसार, द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इसमें तमिलनाडु की 39 व पुडुचेरी की एक सीट शामिल है।

उन्होंने कहा कि पार्टी यह फैसला करेगी कि वह खुद के चुनाव चिन्ह पर या द्रमुक के ‘उगते सूरज’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी।

भाकपा के तमिलनाडु के राज्य सचिव आर. मुथरासन ने कहा कि पहले चरण की बातचीत के बाद दूसरे चरण में समझौता हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी खुद के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।

मुथरासन ने कहा कि माकपा, द्रमुक को उपचुनावों में समर्थन देगी, जो कि तमिलनाडु की खाली 21 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कराए जाएंगे।

द्रमुक ने कांग्रेस (तमिलनाडु में नौ सीटों व पुडुचेरी की एक सीट), भाकपा, वीसीके (प्रत्येक दो-दो सीट) आईयूएमएल व केडीएमके (दोनों एक-एक सीट पर) के साथ चुनावी गठबंधन के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

द्रमुक एमडीएमके, माकपा व डीएमडीके के साथ भी वार्ता कर रही है।

डीएमडीके के संस्थापक ए.विजयकांत ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें किस के साथ गठबंधन हो, इस पर फैसला लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493