‘भर दो झोली..’ सलमान की वजह से गाया : अदनान

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सलमान खान का आमोखास हर कोई मुरीद है। उनकी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘भर दो झोली मेरी’ गाना गाने वाले पाकिस्तानी गायक अदनान सामी कहते हैं कि उन्होंने यह गाना सलमान की वजह से गाया।

अदनान ने न केवल गाना गाया, बल्कि इसमें एक कव्वाल के रूप में अभिनय भी किया। वह एक कार्यक्रम में अपनी इस विशेष प्रस्तुति के प्रदर्शन के लिए मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मेरा सलमान के साथ एक प्यारा सा रिश्ता और दोस्ती है। पठान होने के नाते हमारे लिए दोस्ती और रिश्तों के बीच पैसा कभी नहीं आता। मैंने यह गाना उनके प्रति मेरे प्यार की वजह से गाया और किसी वजह से नहीं।”

अदनान ने यहां तक कहा कि गाना गाने से पहले उनकी सिर्फ एक ‘शर्त’ थी कि सलमान उन पर स्नेह बरसाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493