कोलकाता : उन्नत सॉफ्टवेयर बताएगा मौसम का हाल

कोलकाता, 26 जून (आईएएनएस)। मौसम और लोगों की नियमित गतिविधियों में तालमेल बिठाने के लिए पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय मौसम विभाग अमेरिका का उन्नत सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहा है, जो हर दो से तीन घंटे में बारिश का पूर्वानुमान पेश करेगा।

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कलन गणित वार्निग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम-इंटग्रेटेड इन्फॉर्मेशन का परीक्षण किया, जो रडार के माध्यम से बादलों तथा वायु के आंकड़े को इकट्ठा करेगा और बारिश संबंधी पूर्वानुमान पेश करेगा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, “यह प्रणाली हाल ही में लगाई गई है। सत्यापन पूरी हो जाने के बाद हम वेबसाइट में आंकड़े डालेंगे। यह कोलकाता और इसके उपनगरीय इलाके के लिए है।”

यह ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के नेशनल सर्वे स्टार्म्स लेबोरेटरी एंड कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूट फॉर मेसोस्केल मेटियोरोलोजिकल स्टडीज में विकसित किया गया है। इसके जरिए एक मिलीमीटर से लेकर 10 मिलीमीटर की बारिश, इसका स्थान और समय का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493