भाई के साथ धनुष की फिल्म स्थगित

चेन्नई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष अपने भाई और फिल्मकार सेल्वाराघवन के साथ अगले साल एक फिल्म पर काम शुरू करने वाले थे, लेकिन इसे अब कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सेल्वाराघवन के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सच है कि दोनों छह साल बात किसी फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की पहली छमाही में शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे अब कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।”

सूत्र के अनुसार, धनुष इस फिल्म पर निर्देशक आर. एस. दुराई सेंथी कुमार की फिल्म ‘कोडी’ की शूटिग समाप्त होने के बाद काम शुरू करेंगे।

सूत्र ने कहा, “अगले साल धनुष राजनीतिक रोमांचक फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग शुरू करेंगे और इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद वह अपने भाई के साथ काम शुरू करेंगे।”

अगले साल धनुष वेटरी मारन की फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ और हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ के निर्देशक के साथ फिल्म करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493