लखनऊ, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन का एहसास होगा।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्घि हुई है। अगले 24 घंटों के भीतर शीतलहर का असर और बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तामपान पांच डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 5.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 6.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 6.8 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath