मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। मनोरंजन-जगत में वह जल्द ही अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। मनोरंजन-जगत में वह जल्द ही अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
सोनम ने कहा कि वह फिल्म रिलीज होने के बाद ही इस पर बात करेंगी क्योंकि फिलहाल हर्षवर्धन अपना प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
एप के लांच पर सोनम से पूछा गया कि क्या उनका भाई भी इसमें मौजूद होगा? इस पर सोनम ने कहा, “हां, जब उसकी फिल्म रिलीज होगी, क्योंकि उसने कमरे से बाहर निकलना बंद कर दिया है।”
यह पूछे जाने पर कि वह उनसे और उनकी बहन रिहा से किस तरह अलग हैं? इस पर उन्होंने कहा, “क्या हम इस बारे में फिल्म रिलीज होने के बाद बात कर सकते हैं क्योंकि इसके बाद मुझे घर पर मार दिया जाएगा क्योंकि वह अभी प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने खुद को प्रभावशाली बनाने के लिए रेस्तरां तक जाना बंद कर दिया है।”
हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जा’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath