उप्र में चिलचिलाती धूप

लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में चिलचिलती धूप निकलेगी और तेज लू चलेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड में हालांकि तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 25.6 डिग्री, गोरखपुर का 27.5 डिग्री, झांसी का 26.7 डिग्री, गोरखपुर का 27 डिग्री और बांदा का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493