पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह चिलचिलाती धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में उमस भरी गर्मी रहने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, भागलपुर में 23.8 डिग्री तथा गया में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath