भाजपा-अद गठबंधन पर फैसला 7 जुलाई को : कृष्णा पटेल

उन्होंने केंद्र सरकार से मथुरा कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की और 13 प्रांतों के किसानों के कर्ज माफी की बात कही।

कृष्णा ने कहा कि मंहगाई के चलते आए दिन बढ़ रहे डीजल व पेट्रोल कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में केंद्र सरकार किसानों को सब्सिडी पर डीजल उपलब्ध कराए।

उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 पार्टी के महत्वपूर्ण है और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो जुलाई को पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर इलाहाबाद में केपी ग्राउंड के मैदान में स्वाभिमान महारैली आयोजित की जाएगी।

कृष्णा ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी जिलेवार समीक्षा बैठक की जा रही है। जिलों में शुरू समीक्षा बैठक का समापन 25 जून को पीलीभीत जनपद में विशाल जनसभा से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493