भाजपा, आरएसएस कौरवों जैसे : राहुल

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना महाभारत के कौरवों से की और कहा कि दोनों संगठन ‘सत्ता के लिए लड़ने’ हेतु बने हैं।

राहुल ने कहा, “सदियों पहले कुरुक्षेत्र में महासंग्राम हुआ था, जिसमें कौरव शक्तिशाली और अहंकारी थे। जबकि पांडव विनम्र थे, जिन्होंने सच्चाई के लिए युद्ध किया।”

कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “कौरवों की तरह भाजपा और आरएसएस सत्ता के लिए संग्राम करने को बने हैं, लेकिन कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ती है।”

उन्होंने कहा कि लोग इस बात को स्वीकार करेंगे कि भाजपा को सत्ता का मद है, क्योंकि उनको (भाजपा के लोग) मालूम है कि इस पार्टी का यही लक्ष्य है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बगैर उनकी आलोचना करते हुए राहुल ने कहा, “वे (भाजपा) ऐसे शख्स को अपना अध्यक्ष स्वीकार कर सकते हैं, जिनके ऊपर हत्या का आरोप है। लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि यह सच्चाई का संगठन है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “भारत सच को स्वीकार करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493