नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को मेरी बधाई।”
उन्होंने कहा, “भाजपा का अभूतपूर्व विकास पीढ़ियों से राष्ट्र की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर देने वाले पार्टी के नि:स्वार्थ कार्यकर्ताओं की मेहनत और कोशिश का नतीजा है।”
मोदी ने कहा कि पार्टी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और एक मजबूत, विकसित और समावेशी भारत की स्थापना करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
भाजपा की स्थापना छह अप्रैल, 1980 को हुई थी।
dharmpath.com dharmpath