भाजपा का तेजी से पतन हो रहा है : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर, 15 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तेजी से पतन हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में हुए दो संसदीय क्षेत्रों के उपचुनावों में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए पटनायक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “भाजपा का तेजी से पतन हो रहा है।”

बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो ने भविष्य में गैर-भाजपा गठबंधन के साथ जाने की बात से भी इनकार नहीं किया।

उन्होंने कहा, “अभी हमने किसी गठबंधन के बारे में नहीं सोचा है।”

पिछले साल भाजपा ने पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन बीजेपुर विधानसभा के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी बीजद ने भाजपा को करारी शिकस्त दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493