नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आएसएस) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को राष्ट्रीय ताकतों की जीत बताया और उम्मीद जताई कि विपक्षी पार्टियां विनम्रता के साथ जनादेश को स्वीकार करेंगी।
आरएसएस महासचिव भैयाजी जोशी ने एक बयान में कहा, “भारत के करोड़ों लोग एक स्थिर सरकार पाने के लिए भाग्यशाली हैं। लोकतंत्र की जीत में अपना योगदान करने वाले प्रत्येक को बहुत सारी बधाई। विश्व के समक्ष एकबार फिर लोकतंत्र की भावना स्थापित हुई है।”
भगवा संगठन ने उम्मीद जताई कि नई सरकार आम लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीद को पूरा करने में सफलता हासिल करेगी और विपक्षी पार्टियां विनम्रता के साथ हार को स्वीकार करेंगी।
जोशी ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सारी कड़वाहट खत्म होगी और जनादेश का विनम्रता के साथ स्वागत किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath