भाजपा की नीतियों के कारण मणिपुर उबाल पर-ममता बनर्जी

patna:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में हालात काबू में करने में भाजपा की नाकामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही पूर्वात्तर राज्य उबाल पर है। 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाना देर से लिया गया फैसला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा कि राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। मैंने केंद्र से मुझे मणिपुर जाने देने का अनुरोध किया था लेकिन मुझे सर्वदलीय बैठक के बारे में कल एक पत्र मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र मणिपुर में शांति बहाल करने में नाकाम रहा है, जहां जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493