ममता बनर्जी का आह्वान: देश को विनाश से बचाना है तो भाजपा को हराना होगा

Mamata Banerjee news: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि देश को विनाश से बचाने के लिए अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को पटना में विपक्ष की बैठक रचनात्मक होगी। ममता ने पत्रकारों से कहा कि कल हमारी विपक्ष की बैठक है। हम उम्मीद करते हैं कि यह अच्छी होगी और सामूहिक फैसले लिए जाएंगे। मुझे लगता है कि देश को विनाश से बचाने के लिए लोग भाजपा के खिलाफ वोट देंगे।

ममता ने पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और मंत्री फिरहाद हकीम भी थे। लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि हम एक परिवार के रूप में लड़ेंगे। विपक्षी दलों के शीर्ष नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन के लिए रूपरेखा बनाने के लिए बिहार की राजधानी पटना में मंथन करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493