भाजपा की नीतियों से देश को खतरा : रालोद

रालोद (मध्य उप्र) के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के लोग जिस तरह प्रदेश व देश की जनता को गुमराह कर सत्ता का सुख भोग रहे हैं, उसका जवाब देने के लिए प्रदेश की जनता तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था कैसे सही रह सकती है, जब कानून के रखवाले पुलिस ही भाजपा, बजरंग दल, रामसेना का शिकार हो रही है। योगी सरकार में चोरी डकैती, हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे अपराधों का ग्राफ बढ़ा है, दलित व मुस्लिम डरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से देश को खतरा उत्पन्न हो गया है। यह गंभीर चिंता की बात है। अपना स्वार्थ साधने के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक गिर जाती है। भाजपा का खेल जनता को समझ में आ गया है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493