नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दूसरी पार्टियों द्वारा शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया।
आप नेता आशुतोष ने मीडिया से कहा कि पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गर्वनर (किरण बेदी) ने बिना मुख्यमंत्री की मंजूरी के, पीछे के दरवाजे से भाजपा से संबद्ध तीन सदस्यों को विधानसभा में शामिल कर लिया।
आशुतोष ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वाार मुख्यमंत्री को फोन पर धमकी दिए जाने की भी बात कही।
उन्होंने कहा, “राज्यपालों को सरकारों को अस्थिर करने का लाइसेंस दिया गया है।
उन्होंने कहा, “समय आ गया है कि दूसरी पार्टियों को सोचना होगा कि कैसे तानाशाही व फासीवादी भाजपा का सामना किया जाए।”
आशुतोष ने कहा कि आप सरकार जिस स्थिति का सामना बीते ढाई सालों से कर रही है, अब दूसरी सरकारों को भी उसका सामना करना पड़ रहा है।
dharmpath.com dharmpath