भाजपा की विजय बुलेट ट्रेन चल पड़ी : शिवराज

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाजपार्टी(बसपा) के बीच हुए गठबंधन पर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि अब भाजपा की विजय की बुलेट ट्रेन चल पड़ी है।

चौहान ने ट्वीट किया, “हाथी जब साइकिल की सवारी करने लगे और पंजा हाथ मलता रह जाए तो समझ लेना कि विकास की, भाजपा की विजय की बुलेट ट्रेन चल पड़ी है।”

उल्लेखनीय है कि बीते रोज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा में उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा हो गया। प्रदेश की 80 सीटों में से 38-38 सीटों पर सपा व बसपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस के लिए बगैर गठबंधन के दो सीटें अमेठी व रायबरेली छोड़ी गई है। साथ ही दो सीटें अन्य के लिए सपा-बसपा ने छोड़ी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493