भाजपा के कोयंबटूर कार्यालय में अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका

कोयंबटूर, 7 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में बुधवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका।

हमलावर तिपहिया वाहन पर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हमला भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच.राजा के सोशल मीडिया पर उस संदेश के आने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें राजा ने कहा था कि समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई.वी.रामासामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा भी गिराई जाएगी।

हालांकि, एच.राजा ने अपने संदेश पर हुए विवाद के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा दिया था।

गौरतलब है कि मंगलवार को वेल्लूर जिले के तिरुपतूर में पेरियार की प्रतिमा को नष्ट करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493