भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक नियुक्त हुए पहलवान मानसिंह यादव

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजोरिया ने जिला संयोजकों की घोषणा करते हुए इंदौर के भूतपूर्व पहलवान मानसिंह यादव को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है।

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कार्यक्रमों का आयोजन और संचालन करने वाले इस इंदौरी पहलवान को खेल प्रकोष्ठ में शामिल करने से इंदौर कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है।

सरकारी नियमानुसार सभी औपचारिक कार्यवाहिया कर ली गई हैं और अब मानसिंह अपने पद का कार्यभार संभालने के लिए उत्सुक हैं।

मानसिंह राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा, “अब समय आ चुका है जब खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु एक राष्ट्रीय खेल नीति बने। यादव ने कहा कि इसकी जरूरत इसलिए भी महसूस हो रही है, क्योंकि आज खेल व खिलाड़ियों की स्थिति बहुत ही दयनीय है।”

उन्होंने कहा कि जहां दूसरे देश ओलंपिक व अन्य वैश्विक प्रतिस्पधार्ओं में दर्जन भर मेडल अपने नाम कर रहे हैं, वहीं भारत इतनी अरबों की जनसंख्या वाला देश होते हुए भी एक-दो मेडल से ही संतोष कर रहा है। इसमें मध्यप्रदेश की हालत तो बहुत ही बुरी है। ऐसे में खेल की एक राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाने की जरूरत है।

मानसिंह ने बताया की पिछले वर्ष 9 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में खेल संसद के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेल प्रकोष्ठ (स्पोटर्स सेल) की राष्ट्रीय बैठक हुई थी, जिसमे उस समय के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा था कि खेल नीति को लेकर, जो मसौदा खेल प्रकोष्ठ तैयार करेगा उसे भाजपा अपने विजन डोक्यूमेंट में भी शामिल करेगी।

खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मानसिंह ने मनोनीत सभी संयोजकों व सह-संयोजकों से कहा कि वह खेल व खिलाड़ियों के उत्थान के लिए आवश्यक मसौदा बनाएगी, तो पार्टी भी उस पर उचित कदम उठाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493