तेहरान, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओओआई) के प्रमुख के एक वरिष्ठ सहयोगी ने घोषणा की है कि एईओआई के विशेषज्ञों ने परमाणु बैटरी बनाने वाली प्रौद्योगिकी हासिल कर ली है।
तेहरान, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओओआई) के प्रमुख के एक वरिष्ठ सहयोगी ने घोषणा की है कि एईओआई के विशेषज्ञों ने परमाणु बैटरी बनाने वाली प्रौद्योगिकी हासिल कर ली है।
अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ द्वारा शनिवार को जारी रपट के अनुसार, असकर जारेन ने शहर-ए-कुर्द में संवाददाताओं से कहा, “ईरान उन देशों के समूह में शामिल हो गया है, जो इस प्रौद्योगिकी को हासिल कर परमाणु बैटरी का उत्पादन करते हैं।”
जारेन ने कहा कि नैनो-प्रौद्योगिकी के उपयोग से ईरान द्वारा निर्मित परमाणु बैटरी के आवश्यक परीक्षण किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्पाद का व्यवसायीकरण चल रहा है और औद्योगिक पैमाने पर इस उत्पाद का उत्पादन ईरानी वर्ष 20 मार्च, 2018 के अंत तक किया जाएगा।
परमाणु बैटरी एक ऐसा उपकरण होता है, जो बिजली उत्पादन के लिए रेडियोधर्मी आइसोटोप के क्षय से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा का उपयोग करता है।
dharmpath.com dharmpath