केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

त्रिशूर (केरल), 12 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की रविवार को यहां हत्या कर दी गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य कार्यालय ने आरोप लगाया है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने यह हत्या की है।

घटना अपरान्ह करीब 1.30 बजे हुई। आरएसएस कार्यकर्ता आनंद एक दोपहिया वाहन पर सवार थे, जब एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

आनंद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक माकपा के एक कार्यकर्ता की 2014 में हुई हत्या का आरोपी था।

आनंद वर्तमान में जमानत पर बाहर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493