भाजपा घबराई और डरी हुई है : आप

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने यहां कहा कि भाजपा का आप संयोजक केजरीवाल से पांच फरवरी तक हर दिन पांच ‘पुराने और उबाऊ’ सवाल पूछने के फैसले से यह साफ है कि पार्टी में घबड़ाहट मची हुई है।

आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि वह आश्चर्यचकित हैं कि भाजपा वही पुराने और उबाऊ सवाल पूछ रही है और तिल का ताड़ बना रही है।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं पर सात फरवरी को मतदान होना है, और 10 फरवरी को मतगणना होगी।

इससे पहले भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि उनकी पार्टी पांच फरवरी तक केजरीवाल से हर दिन पांच सवाल पूछेगी। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आप के कांग्रेस से समर्थन लेने के फैसले पर सवाल करते हुए भाजपा ने गुरुवार से यह सिलसिला शुरू भी कर दिया।

योगेंद्र यादव ने कहा, “भाजपा को केवल इतना बताना चाहता हूं कि वे हमसे पांच नहीं 50 सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन उन्हें नए सवाल पूछने चाहिए। इससे जाहिर होता है कि वे घबराए और डरे हुए हैं।”

योगेंद्र यादव ने कहा कि एक ही तरह के सवाल बार-बार पूछे जा रहे हैं, और हम उनके जवाब दे चुके हैं। इससे साफ है कि भाजपा में घबराहट मची हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493